Ticker

Photo from “जागरूक महिलाओं से बनेगा सशक्त उत्तर प्रदेश” ग्राम पंचायत फैज़पुर निनाना में मिशन शक्ति जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन महिलाओं को दी गई आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, अधिकारों को लेकर किया जागरूक बागपत दिनांक 17 नवंबर 2024 – रविवार को ग्राम पंचायत फैज़पुर निनाना में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महिला थाने की टीम द्वारा ग्रामी�

"जागरूक महिलाओं से बनेगा सशक्त उत्तर प्रदेश"

ग्राम पंचायत फैज़पुर निनाना में मिशन शक्ति जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

महिलाओं को दी गई आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, अधिकारों को लेकर किया जागरूक

बागपत दिनांक 17 नवंबर 2024 – रविवार को ग्राम पंचायत फैज़पुर निनाना में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महिला थाने की टीम द्वारा ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई। संगोष्ठी का संचालन प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने किया। इस दौरान महिला थाने की एसएचओ बबीता चौधरी द्वारा वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में जानकारी दी गई। वहीं ग्राम प्रधान प्रीति देवी ने भी महिलाओं को प्रेरित किया कि महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझे। सभी अपने अधिकारों के बारे में जाने और महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाए। इस दौरान यूनिसेफ इंडिया के नेशनल यू एंबेसडर अमन कुमार ने कहा कि जागरूक महिलाओं से ही सशक्त उत्तर प्रदेश बनेगा जिसमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर महिलाएं अपना सहयोग दे सकती है। उन्होंने यूनिसेफ के लैंगिक समानता और यूनिसेफ के जेंडर एक्शन प्लान को भी साझा किया। इस दौरान राजवती, सन्तोष, उर्मिला सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments